भूलकर भी दूध के साथ ना खाएं ये चीजें, सेहत को हो सकता है भारी नुकसान

भूलकर भी दूध के साथ ना खाएं ये चीजें, सेहत को हो सकता है भारी नुकसान

सेहतराग टीम

हमारे खाने की चीजों में कई ऐसी चीजें हैं जो सेहत के लिए काफी लाभकारी होती हैं। उन्हीं में एक है दूध, जिसमें कैल्शियम, पौटेशियम, फॉस्फोरस और विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये हर वर्ग के लोगों के लिए काफी फायदेमंद है। इसका प्रयोग हम कई चीजों के साथ करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि दूध के साथ कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें खाने से हमें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। अगर नहीं मालूम तो इस लेख को ध्यान से पढ़ें। क्योंकि आज हम आपको ये बताएंगे कि वो कौन सी चीजें हैं जिसका सेवन दूध के साथ बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

पढ़ें- जानिए, उन सभी चीजों के बारे में, जो मजबूत करती हैं इम्यूनिटी

आयुर्वेद के अनुसार दूध के साथ बिल्कुल भी न खाएं ये चीजें, हो सकता है हानिकारक

दूध और तरबूज

तरबूज के साथ दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। 96 प्रतिशत पानी वाला फल में भरपूर मात्रा में फाइबर, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर इसका सेवन दूध के साथ किया तो आपको पाचन तंत्र संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

दूध के साथ खट्टे फल

खट्टे फलों में अधिक मात्रा में विटामिन सी के साथ साइट्रिक एसिड पाया जाता है। जिसका सेवन दूध के साथ करने से आपको पेट संबंधी समस्या सामना करना पड़ सकता है। इसलिए दूध का सेवन संतरा, नींबू आदि के साथ नहीं करना चाहिए। 

दूध और मछली

दूध की तासीर ठंडी होती है। वहीं मछली की तासीर गर्म होती है। जिसके कारण आपको पेट संबंधी समस्या का सामना करना पड़ता है।

दूध और नमक

दूध के साथ नमक और इससे संबंधित चीजें जैसे नमकीनबिस्किट आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपको स्किन संबंधी समस्या सामना करना पड़ सकता है।

जानिए अन्य विरुद्ध आहार के बारे में

  • रात के समय दही, छाछ का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • कफ से ग्रसित लोगों को घी, आइसक्रीम, खट्टे फल का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • वात से ग्रसित लोगों को गोभी, उड़द की दाल, दही, छाछ का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • पित्त से ग्रसित लोग लाल मिर्च, तीखी तली, जंक फूड, फास्ट फूड का सेवन नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें-

पेट में गैस बनने पर या पेट दर्द होने पर आराम के लिए अपनाएं ये 6 आसान घरेलू नुस्खे

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।